ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोरान में ट्रेन की ठोकर से किशोर की मौत

जिले के मोरान शहर में रेलगाड़ी की चपेट में आकर एक किशोर की करूण मृत्यु हो गई। आज सुबह लोगों ने मोरान कॉलेज रोड के समीप स्थित रेल लाइन पर किशोर के शव को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तथा रेलवे की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

मृतक किशोर की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इस संदर्भ में मोरान जीआरपी थाने में एक प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *