ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची के भगवान जगन्नाथपुर मंदिर में चोरी

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर में चोरी का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। जगन्नाथपुर मंदिर परिसर के भीतर ही पुजारी का कमरा बना हुआ है। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर स्थित पुजारी के कमरे से 20 हजार रुपये नगद, पेन ड्राइव, मंदिर के सजावट के सामान और साउंड सिस्टम को गायब कर दिया गया है। मंदिर में चोरी की घटना के बाद मामले की जानकारी धुर्वा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है। चोर खिड़की के ग्रिल को काटकर पुजारी के कमरे में प्रवेश किया और फिर कमरे के अंदर रखें सामान लेकर फरार हो गए।

धुर्वा थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *