ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऊना कॉलेज में पहुंची एयरफोर्स, स्टूडेंट्स को दी अहम जानकारियां

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में गुरुवार को वायुसेना चयन केंद्र अंबाला द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स को भारतीय वायुसेना में ”अग्निवायु” के रूप में चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा द्वारा वायुसेना चयन केंद्र अंबाला के अधिकारियों का स्वागत करते हुए हुई। उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि उन्हें देश सेवा के अवसर भी प्रदान करते हैं।

वायुसेना के अधिकारियों ने छात्रों को ”अग्निवायु” चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, आवश्यक योग्यता, प्रशिक्षण और वायुसेना में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने इस अवसर पर अपने सवाल पूछे और अधिकारियों ने उन्हें पूरी तरह से संतुष्ट किया।

इस जागरूकता अभियान से सरकारी कॉलेज ऊना के एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में शामिल होने की प्रक्रिया और उससे जुड़ी संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सभी अधिकारियों और छात्रों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के जागरूकता अभियानों को जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *