ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दूरस्थ मतदान केंद्र कनार के लिए पोलिंग पार्टी रवाना

दूरस्थ मतदान केंद्र कनार के लिए पोलिंग पार्टी रवाना 42-धारचूला विधानसभा तहसील बग्गापानी हेतु एसएलएम डीग्री कालेज पिथौरागढ़ से बूथ संख्या-101 राइका प्राथमिक वि कनार के लिए पी-3 प्रथम मतदान पार्टी को जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

गौरतलब है कि यह पार्टी मुख्यालय पिथौरागढ से 80 किलो मीटर वाहन से सफर करते हुए रात्रि विश्राम बरम में करेंगे,वहा से बुधवार की सुबह 18 किलो मीटर पैदल चलकर अपने गन्तव्य पर पहुंचेगी। विधान सभा धारचूला के सीमांत ग्राम कनार में 312 पुरुष मतदाता और 275 महिला मतदाता कुल 557 मतदाता हैं।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार वरनवाल, एआरओ/ 42-धारचूला मनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *