ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शहर हुआ भगवमय, 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में शहर में निकाली जायेगी झांकी

बस्तर संभाग मुख्यालय में हिंदू नव वर्ष के आगमन के साथ ही पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। शहर के दंतेश्वरी मंदिर से लेकर शहीद पार्क चौक, चांदनी चौक से लेकर धरमपुरा तक पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया है। विभिन्न संगठनों के द्वारा प्रतिदिन धार्मिक आयोजन किया जा रहा हैं।

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी 17 अप्रैल को श्रीरामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीरामनवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को बड़ी संख्या में शहर में झांकी निकाले जाने की तैयारी की गई है। वहीं सिरहासार भवन में श्रीराम दरबार लगाया गया है। सिरहासार चौक में भी भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की गई है।

इसी प्रकार चांदनी चौक और श्रीराम चौक में भी भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन श्रीराम नाम जाप के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। बडी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर पुण्य-लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *