ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिजर्वर में दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत

पश्चिम बर्दवान, 31 जुलाई । जिले में दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड नंबर 27 के पार्क एवेन्यू इलाके में बुधवार को एक रिजर्वर के जीर्णोद्धार के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों के नाम बबलू शेख (27) और हुमायूं शेख (55) थे। वे मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दुर्गापुर के वार्ड नंबर 27 के पार्क एवेन्यू क्षेत्र में आसनसोल दुर्गापुर विकास बोर्ड के एक हाउसिंग में रिजर्वर का नवीनीकरण चल रहा था। गत 15 दिन पहले मुर्शिदाबाद के राजमिस्त्री व सहायक उस रिजर्वर की ढलाई करने के बाद अपने घर चले गए थे। राजमिस्त्री का सहायक बब्लू शेख 15 दिन बाद बुधवार को ढलाई की लकड़ियां खोलने के लिए वापस रिजर्वर में उतरे। रिजर्वर में रिजर्व में तेज दुर्गंध के कारण बबलू का दाम घटने लगा। उसके चिल्लाने पर राजमिस्त्री हुमायूं शेख रिजर्वर में कूद गया। हुमायूं का भी दम घुटने लगा। ऊपर मौजूद एक अन्य राजमिस्त्री के सहायक के चिल्लाने पर स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े।

न्यू टाउनशिप पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गंभीर हालत में दो लोगों को बचाया। न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस दोनों को विधाननगर के एक निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *