ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार मंजिला इमारत में लगी आग, दमकलकर्मियों ने 10 लोगों को बचाया

नई दिल्ली, 31 जुलाई । कीर्ति नगर इलाके स्थित इमारत में बुधवार को अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा। दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच घर में फंसे करीब 10 लोगों को दमकलकर्मियों ने बचाया। जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला बनी हुई है।

फायर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 9:45 के करीब उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इमारत के इलेक्ट्रिक पैनल और मीटर में आग लगी थी, जिसके कारण काफी धुआं फैला हुआ था। यह धुंआ ऊपर की मंजिल तक पहुंच गया था, जिससे वहां मौजूद लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पार्किंग में खड़ी टू व्हीलर और कार को भी इस आग से नुकसान पहुंचा। हालांकि दमकल विभाग की सतर्कता की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया गया कि यह तीन मंजिला मकान है। पार्किंग में लगे चार मीटर और पैनल बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम किया जा रहा है। दमकल विभाग द्वारा मीटर में आग लगने के कारण को लेकर विस्तृत जांच की जाएगी, जिसके बाद इसका सच सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *