ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा के कौआकोल में एक ही परिवार तीन महिलाओं का मिला शव, इलाके में हड़कंप

नवादा, 20 जून । नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में गुरुवार को एक घर से तीन महिलाओं का शव बरामद हुई है।

इस दर्दनाक घटना के प्रकाश में आने से इलाके में हड़कम्प मचा है। एक ही परिवार के तीन महिला सदस्यों की मिली लाश की तरह की शंकाओं को जन्म दे रही है। मृतकों में माता एवं उनकी दो पुत्रियां शामिल है। जिसमें एक पुत्री शिक्षिका बताई जाती हैं। जो प्रखण्ड के केवाली पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमा में पदस्थापित थीं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भलुआही बाजार में अवस्थित सेवानिवृत्त इंजीनियर स्वर्गीय नियाज अहमद के मकान में रह रहे उनकी पत्नी आमना खातून (उम्र-लगभग 85 वर्ष),उनकी शिक्षिका पुत्री शबाना खान (उम्र-लगभग 55 वर्ष) एवं एक अन्य पुत्री मंजू खातून (उम्र-लगभग 56 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

तीनों महिलाएं का शव मकान के ही अलग अलग कमरा से बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार शव को देखने के बाद घटना एक-दो दिन पूर्व का होना प्रतीत होती है। स्थानीय लोगों द्वारा मृतका के घर से शव की दुर्गंध आने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने में जुट गई है। समाचार प्रेषण तक शव को घर से बाहर नहीं निकाला गया है। घटनास्थल पर पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी,इंस्पेक्टर एवं कौआकोल थाना की पुलिस कैम्प किये हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *