ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शामली में वर्दी में जाम छलकाना पड़ा भारी, इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मेरठ, 17 जुलाई । शामली जनपद में डायल 112 के कार्यालय में वर्दी में पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

इंटरनेट मीडिया पर शामली जनपद के तीन पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो डायल 112 के कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी वर्दी में और एक सादे कपड़े में बैठकर शराब का सेवन करते दिख रहे हैं। शामली के पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को जांच सौंपी है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एसपी के अनुसार, 112 पुलिसकर्मियों का शराब पीते हुए वीडियो पाया गया है। इस मामले में निरीक्षक संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी अनुज कुमार और मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *