ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

देश में बढ़ा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में आए 12 हजार से अधिक मामले …

नई दिल्ली: देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | एक दिन बाद देश में आज फिर एक बार 12 से अधिक कोरोना के मामले सामने आये है | स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 12,193 मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है |

एक्टिव केसों की संख्या 67 हजार के पार…

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है | बढ़ते संक्रमण के चलते अब देश में एक्टिव केसों की संख्या 67,556 हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में 42 मौतें….

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना से 42 मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कोरोना के कुल 4 करोड़ 48 लाख 81 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं।

Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *