• July 27, 2024

Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

 Parshuram Jayanti 2023: परशुराम जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Parshuram Jayanti 2023: हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के दिन भगवन परशुराम की जयंती मनाई जाती है |  इस दिन भगवान विष्णु ने छठे अवतार के रूप में जन्म लिया था | परशुराम भगवान विष्णु जी के छठें अवतार थे इसलिए उनका आज के दिन महत्त्व काफी महत्पूर्ण हो जाता है | आपको बता दें कि भगवान परशुराम ने जन्म लेने के बाद भगवान परशुराम ने ब्राह्मणों ,ऋषियों पर होने वाले अत्याचार का अंत किया था |

कहा जाता है कि इस दिन भगवान परशुराम के साथ विष्णु जी की पूजा करने के साथ ही कृपा प्राप्त होती है | धार्मिक ग्रंथों में भगवान परशुराम को राम जामदग्नाय, राम भार्गव और वीरराम भी कहा जाता है| हिंदू आस्था माने तो भगवान परशुराम अभी भी पृथ्वी पर रहते है | इसलिए, राम और कृष्ण के विपरीत परशुराम की पूजा नहीं की जाती है | दक्षिण भारत में, उडुपी के पास पजका के पवित्र स्थान पर, एक बड़ा मंदिर मौजूद है जो परशुराम का स्मरण करता है | भारत के पश्चिमी तट पर कई मंदिर हैं जो भगवान परशुराम को समर्पित हैं |

IPL 2023: विराट कोहली ने IPL में लगाया ‘शतक’, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

जानें कैसे करें भगवान परशुराम की पूजा…

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें |
गंगाजल से मंदिर को शुद्ध करें |
चौकी पर भगवान परशुराम और विष्णु जी मूर्ति स्थापित करें |
भगवान को पूजा सामग्री समेत अन्य चीजें चढ़ाएं |
भगवान को भोग लगाकर धूप दीप दिखाकर, आरती करें |

पूजा का शुभ मुहूर्त समय…

शनिवार, 22 अप्रैल 2023
तृतीया तिथि प्रारंभ: 22 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 07:49 बजे
तृतीया तिथि समाप्त: 23 अप्रैल 2023 पूर्वाह्न 07:47 बजे

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *