October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक आदित्य-एल 1 की लांचिंग : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदित्य-एल 1 की लांचिंग को नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चन्द्रमा के साथ ही अब सूर्य भी आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी बनेगा।

आदित्य-एल 1 की लांचिंग के लिए मुख्यमंत्री ने इसरो के वैज्ञानिकों की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया कि संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी-सी 57/आदित्य-एल 1 मिशन सफलतापूर्वक लांच हो गया।

इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी आदित्य-एल 1 की लांचिंग पर इसरों के वैज्ञानिकों व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.