ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने तीसरे दिन की जबरदस्त कमाई

नब्बे के दशक की बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस वक्त काफी सुर्खियों में है। इसकी वजह है उनकी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक बार फिर अजय और तब्बू की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘औरों में कहां दम था’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पहले दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये हो गया है।

महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन और तब्बू के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा शांतनु माहेश्वरी, जिमी शेरगिल अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बीच, ‘ए वेडनसडे’, ‘बेबी’ और ‘स्पेशल 26’ जैसी थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक नीरज पांडे ने ‘औरों में कहां दम था’ का निर्देशन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए ऑस्कर जीतने वाले एमएम कीरावनी ने अजय और तब्बू की फिल्म का संगीत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *