ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोहा व्यापारी के कर्मचारी से लाखों की लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

कोतवाली थाना क्षेत्र में लोहा व्यापारी के कर्मचारी से लाखों रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने चौधरी मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया है, जिसके कब्जे से तमंचा, मोटरसाइकिल और लूटी गई धनराशि बरामद हुई है। इस दौरान उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र में एक लोहा कारोबारी के कर्मचारी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उसे समय लूट के वारदात को अंजाम दिया था । जब वह गौतम बुद्ध नगर से अपनी स्कूटी पर सवार होकर गाजियाबाद आ रहा था। बदमाश उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए थे। स्कूटी में लाखों रुपये का कैश था। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था और तभी से सरगर्मी से बदमाशों की तलाश की जा रही थी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सर्विलांस आदि की मदद ली गई।

इसी दौरान शुक्रवार की रात को सूचना मिली की व्यापारी के कर्मचारियों के साथ लूट करने वाला बदमाश अपने साथी के साथ चौधरी मोड़ के आसपास आने वाला है। कोतवाली पुलिस ने वहां पर तत्काल चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए । पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया लेकिन वह रुक नहीं और मोटरसाइकिल की गति बढ़ाते हुए भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर दोनों को घेर लिया। खुद को घिरने के बाद बदमाशों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और इस फायरिंग में एक बदमाश घायल होकर नीचे गिर पड़ा जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मनोज कुमार निवासी कवि नगर बताया। उसने स्वीकारा किया कि पिछले दिनों व्यापारी के कर्मचारी के साथ लूट के वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि बदमाश के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *