ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षक 22 को करेंगे प्रदर्शन, बनाई रणनीति

नगर के गुड़हट्टी स्थित बीएलजे इंटर काॅलेज में शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

महासभा के जिलाध्यक्ष भगौती प्रसाद ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 22 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दोपहर दो बजे शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, शिक्षा निदेशक माध्यमिक को संबोधित पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। संयुक्त मंत्री अनिल राव, मंडलीय अध्यक्ष मनोज कुमार नीलम, मंडलीय उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र, जिला मंत्री रमाशंकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *