ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

टाटा के सेल्स हेड विवेक त्यागी और विक्रम हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ों में घायल

गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार के रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान तीन इनामी हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में तीनों ही पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इन बदमाशों में दिल्ली निवासी आमिर 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश है और वह तीन मई को शालीमार गार्डन क्षेत्र में टाटा के सेल्स हेड विवेक त्यागी हत्याकांड में वांछित चल रहा था। इस मामले में एक अपराधी अक्की को पुलिस पहले ही मुठभेड़ के दौरान मार चुकी है। उधर, अंकुर विहार पुलिस ने भी मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही बदमाश लोनी बॉर्डर इलाके में विक्रम मावी हत्याकांड में शामिल थे। उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष दशरथ पाटिल ने बताया कि थाना कौशाम्बी पुलिस सेक्टर 2/5 की पुलिया वैशाली पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार इंदिरापुरम की ओर से आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका और बाईं ओर कच्चे रास्ते से एलिवेटिड के नीचे यूपी गेट की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने बाइक सवार का पीछा किया। इस बीच कुछ दूरी पर बदमाश मोटर साइकिल फिसलने से गिर गया और उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है।

डीसीपी ने बताया के पूछताछ में उसने अपना नाम अमीर पुनिवासी बीरहम्मपूरी की पुलिया थाना सीलमपुर दिल्ली बताया है। पुलिस ने बताया कि अमीर शालीमार गार्डन में 03 मई को लूट एवं हत्या की घटना में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी इस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसके कब्जे से अवैध असलाह एवं चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *