ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क पार कर रहे हाथियों को कुचलने की कोशिश के आरोप में चालक गिरफ्तार, टैंकर जब्त

गोलाघाट (असम), 22 जुलाई । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पार कर रहे जंगली हाथियों के एक झुंड को कुचलने की कोशिश करने के आरोपित टैंकर के चालक को हिरासत में लिया गया है। टैंकर को भी गोलाघाट जिले के मोरंगी में जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि नुमलीगढ़ रिफाइनरी शहरी क्षेत्र में पिछले दिनों एक हाथी की हुई रहस्यमय मौत के बाद से रिफाइनरी अधिकारी इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आयी जिसमें लेटेकुजान चाय बागान के बीच से जंगली हाथियों का एक झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग-39 को पार कर रहा था कि एक तेज रफ्तार टैंकर ने एक हाथी को टक्कर मार दी तथा अन्य हाथियों को भी मारने की कोशिश कर रहा था।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद नुमलीगढ़ पुलिस ने रविवार की रात टैंकर को जब्त कर लिया। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया और जांच शुरू की गयी है। हिरासत में लिए गए चालक की पहचान खुमटाई के नवज्योति बरुवा के रूप में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *