ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रेम प्रकरण में छुरेबाजी, 12 वर्षीय किशोर पर छुरे से 10 वार

सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो किशोरों के बीच बालिका के प्रेम प्रकरण को लेकर खूनी खेल हुआ। मामले में 13 वर्षीय किशोर ने 12 वर्षीय किशोर पर छुरे से 10 वार कर उसे लहुलूहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को न्यू सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है। पांडेसरा पुलिस ने घटना को लेकर बालक से पूछताछ की है।

पांडेसरा के तेरेनाम चौराहे के पास मंगलवार देर रात दो किशोरों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान एक किशोर ने छुरा निकाला और अपने से एक साल छोटे किशोर पर दनादन 10 वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोर के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। किशोर को न्यू सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

जख्मी किशोर की माता ने बताया कि उसका लड़का घर से कचरा फेंकने बाहर निकला था। इसी दौरान उसे छुरा मार दिया गया। वह तत्काल उसके पास पहुंची तो वह खून से लथपथ था। इसके बाद इसे हॉस्पिटल लाया गया। इसकी पीठ, गला, छाती और हाथ पर छुरा मारा गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस का काफिला देर रात घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गया। इस मामले में चौंकानेवाली जानकारी मिली है। दोनों किशोर अपने घर के समीप एक किशोरी से प्रेम करते थे। जबकि किशोरी को इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। किशोरी से बातचीत करने के विवाद में एक ने दूसरे पर छुरे से वार कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर के पिता कुलदीप शर्मा का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *