ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो जन्म प्रमाण पत्र केस में आजम खान फैमिली दोषी करार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में दो प्रमाण पत्र मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को दोषी करार दिया है।

दो प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सपा नेता आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा और बेटा अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश हुए। न्यायालय ने इस मामले में तीनों को दोषी करार दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। थोड़ी देर में सजा का ऐलान होगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद मामला न्यायालय पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *