ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 120 अंक लुढ़का

वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 120.16 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 65,674.56 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.30 अंक यानी 0.098 फीसदी लुढ़ककर 19,712.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव का रुख है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। इससे पहले आज सेंसेक्स सात अंक की गिरावट के साथ 65,787 के स्तर पर खुला। निफ्टी 19,731 के स्तर पर खुला।

उल्लेखनीय है कि इससे पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 187 अंकों की गिरावट के साथ 65,794 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 33 अंकों की गिरावट के साथ 19,731 के स्तर पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *