ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए काशी के झूलेलाल मंदिर में विशेष अरदास

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए बुधवार को सुबह से ही शहर में पूजा पाठ का दौर चल रहा है। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए सिंधी समाज के लोगों ने विशेष अरदास की।

इसके पहले मंगलवार की देर शाम चंद्रयान के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति के बैनर तले नियमित गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया और विशेष गंगा आरती 5 अर्चकों द्वारा की गई। इसी क्रम में दशाश्वमेधघाट पर गंगा सेवा निधि के विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती में चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *