ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिकटी पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सिकटी थाना पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के समीप बारूदह वार्ड 04 गुंडा चौक पर वाहन जांच के क्रम में बाइक की डिक्की से 30 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया।

बाइक और शराब तस्कर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।जहां आवश्यक कार्रवाई के उपरांत मद्य निषेध की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि सिकटी थाना में पीटीसी के पद पर पदस्थापित बाबूलाल सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच के क्रम में बारूदह वार्ड 4 गुंडा चौक पर वाहन जांच किया जा रहा था।इतने में नेपाल की तरफ से एक बाइकर तेज गति से बाइक लेकर पहुंचा। पुलिस की कार्रवाई देख कर वाहन मोड़ कर नेपाल की ओर भागना चाहा, जिसमे उसका संतुलन बिगड़ जाने से गिर गया।

पुलिस बल की सहायता से तस्कर को खदेड़ कर पकड़ा।गिरफ्तार तस्कर बारुदह वार्ड संख्या 5 का रहने वाला 28 वर्षीय भागीरथ चौधरी पिता- लक्ष्मण चौधरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *