ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दस दिन बाद मुगल रोड आंशिक रूप से यातायात के लिए खुला

ताजा बर्फबारी के चलते दस दिन बंद रहने के बाद कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को राजौरी और पुंछ के जुड़वां जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड को आंशिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी।

उन्होंने कहा कि पीर की गली सहित सड़क के किनारे कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी के बाद मार्ग खोल दिया गया है। डीटीआई मुगल रोड कपिल मन्हास ने बताया कि सड़क को आपातकालीन उद्देश्यों के लिए आंशिक रूप से खोला गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस बीच कश्मीर घाटी को बाहरी दुनिया से जोड़ने वाला एकमात्र सड़क संपर्क जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दोनों तरफ से यातायात जारी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा श्रीनगर से कारगिल की ओर एसएसजी रोड पर एकतरफा यातायात चल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी गई है क्योंकि ओवरटेक करने से जाम की स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *