ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फारबिसगंज में हनुमान जयंती पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के मंदिरों सहित घरों में सुबह से धार्मिक अनुष्ठान हो रहे है।

भक्तों ने बजरंग बली सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। वही, इस मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों यथा सांवालियां कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी, संकट मोचन ठाकुरबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, गोदना ठाकुरबाड़ी, श्रीलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, स्टेशन परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर, सुल्तान स्थित वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी, पटेल चौक स्थित हनुमान मंदिर, गौशाला परिसर स्थित इच्छापूरण हनुमान मंदिर, द्विजदेनी चौक स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्त की भीड़ उमड़ पड़ी, भक्तों में भगवान श्री हनुमान की पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं ज्यादातर लोगों ने सुबह से अपने-अपने घरों में वीर हनुमान की पूजा-अर्चना कर लाल पताका फहराया।

सभी मंदिरों में हनुमान जयंती पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कई भक्तों ने हवन-पाठ कर भजन-कीर्तन का आयोजन अपने-अपने घरों में किया। इस मौके पर शहर के सबसे प्राचीन श्रीहनुमान मंदिर सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का अष्टयाम सह संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर में महंथ पंडित अर्जुन दुबे में बताया की मुख्य के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर पंडित अर्जुन शर्मा के अलावे पंडित कौशल दुबे, पंडित अभिषेक दुबे, अंगद दुजें, विकास दुबे, पंडित तारानंद झा, मंजीत मिश्रा, आशुतोष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *