ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Shocking : टूंडला में सगे भाई – बहन ने रचाई शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान ?

Viral News : टूंडला से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहाँ से दो सगे भाई – बहन ने शादी रचाने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पैसा पाने के लिए अपनी ही बहन से सामूहिक विवाह कर लिया है। शादियां समाज कल्याण विभाग द्वारा कराई जाती हैं। सामूहिक विवाह योजना के तहत, राज्य सरकार प्रत्येक जोड़े को घरेलू उपहार के अलावा 35,000 रुपये देती है। योजना के विवरण के अनुसार, दूल्हे के बैंक खाते में 20,000 रुपये जमा किए जाते हैं और 10,000 रुपये का उपहार भी दिया जाता है।

स्थानीय लोगों ने भाई – बहन के रूप में की पहचान

दरअसल, टूंडला प्रखंड विकास कार्यालय में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहाँ विवाह के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक विवाहित जोड़े की भाई – बहन के रूप कर ली। जिसके बाद कार्क्रम में बवाल मच गया। पड़ताल के बाद मालुम पड़ा वे दोनों सच में भाई – बहन है। ऐसा करने को लेकर जब शख्स से सवाल किया गया तो उसने बताया कि, सामूहिक विवाह योजना में दिए जाने वाली धनराशि को प्रपात करने के लिए भाई – बहन ने मिलाकर इस विवाह की योजना बनाई थी। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी टूंडला नरेश कुमार ने कहा कि, ”इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिस भाई के आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। ”

ये भी पढ़े :- Chhattisgarh Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 11की मौत, 12 घायल, पीएम मोदी जाहिर किया शोक

प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि, ”विवाह के लिए जोड़ों की तलाश और सत्यापन कर रहे ग्राम पंचायत सचिव मेरसेना कुशलपाल, ग्राम पंचायत घिरौली सचिव अनुराग सिंह, एडीओ सहकारिता सुधीर कुमार, एडीओ समाज कल्याण विभाग चंद्रभान सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज

मामला सामने आने के बाद आटोपि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। इस बात की जनकारी साझा करते हुए बीडीओ ने बताया कि, ”आरोपी भाई के खिलाफ फर्जी तरीके से शादी करने के आरोप में FIR दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा फर्जीवाड़ा करने के आरोप में कई अन्य जोड़ों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एक महिला से सामान भी वापस लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है. जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *