ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Chhattisgarh Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पिकअप वैन और ट्रक की टक्कर में 11की मौत, 12 घायल, पीएम मोदी जाहिर किया शोक

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले बड़ा हादसा सामने आया है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पिकअप वैन और ट्रक भयंकर टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, वही 12 लोग बुरी तरफ से जख्मी हो गए है। बताया जा रहा है कि, भाटापार में एक निजी विद्यालय के पास कल रात करीब 11 बजे ट्रक और पिकअप वैन की भयंकर टक्कर हो गयी। वैन में 35-40 लोग सवार थे। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने आज शोक व्यक्त किया है।

कार्यक्रम शामिल होकर लौट रहते थे लोग

इस हादसे की पड़ताल कर रही पुलिस को ने हादसे की जानकारी साजहा करते हुए बताया कि, ”यह हादसा रायपुर के सिमगा क्षेत्र में खिलोरा गांव के रहने वाले लोग पिकअप वैन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने ​अर्जुनी गांव गए थे और वहां से लौटते समय खमरिया गांव के पास उनका वाहन ट्रक से टकरा गया। इसके आगे उन्होंने बताया कि, ”इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। शवों और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।”

हादसे में मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचा , वहां पहुंच पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए और जख्मी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। खबरों के अनुसार मृतक सभी नजदीकी रिश्तेदार है और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई।

ये भी पढ़े :- आज का इतिहास : 1882 में आज के ही दिन संक्रामक बीमारी टीबी की हुई थी पहचान, पढ़े आज के दिन जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं

हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम और पीएम व्यक्त किया शोक

आज बलौदाबाजार-भाटापारा हादसे पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त साथ मदद की भी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाटापारा में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा हैं कि, ”मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।उन्होने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *