ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़के शिवराज का पलटवार, कहा- ‘क्या यही मोहब्बत की दुकान है’

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र कांग्रेस के सीनियर्स ऑब्जर्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला के उस बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटर्स को राक्षस कहा था। मध्य प्रदेश के CM Shivraj Singh Chauhanने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल साधते हुए पूछा है कि आप क्या मोहब्बत की दुकान चलाने वाले जनता को राक्षस मानते हैं?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले करोड़ों-करोड़ लोग राक्षस हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या कहते हैं? क्या आप जनता को राक्षस मानते हैं? बीजेपी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इस प्रदेश में रहने वाली जनता हमारी भगवान है और उस जनता के पुजारी हम हैं। आप राक्षस भी कह रहे हैं और श्राप भी दे रहे हैं। आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं। आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग बोले, यह कांग्रेस के संस्कार।

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब इन्हें श्राप देगी। कांग्रेस के संस्कार और परिपाटी का परिचय दिया गया है। गांधी परिवार हमेशा से अपने आप को लोकतंत्र के ऊपर मानते आए हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी ने अपमान किया है। राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने अपमान किया है। लोकतंत्र में जनता भगवान होती है। गांधी परिवार अभी तक बीजेपी के नेताओं को गाली दे रहा था और अब जनता को गाली दे रहे हैं। लोकतंत्र मैं इनका कहीं स्थान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *