ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिवराज ने स्मार्ट उद्यान में किया पौधरोपण, लगाए नीम, गुलमोहर और अमरुद के पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने नीम, गुलमोहर और अमरूद के पौधे लगाए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने साल 2021 में 19 फरवरी को नर्मदा जयंती के मौके पर प्रतिदिन पौधरोपण करने का संकल्प लिया था। तब से वे निरंतर प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं। वे लगातार प्रदेशवासियों को अपने जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ तथा परिजनों की स्मृति में पौधारोपण के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। परिणाम स्वरूप प्रदेश में पौध रोपण ने जनअभियान का रूप ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *