ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सभी वर्गों के लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश में मिली सफलता के लिए गुरुवार को भी जनप्रतिनिधयों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की क्षेत्र प्रमुख ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी तथा साथियों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री निवासी पहुंची ब्रह्मकुमारियों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को विजय श्री के प्रतीक स्वरूप ट्रॉफी भेंट की गई। इस मौके पर ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी ने कहा कि प्रदेश में मिली सफलता मुख्यमंत्री चौहान के अथक परिश्रम और सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के यशस्वी और स्वस्थ जीवन तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। सरिता दीदी और जया दीदी साथ थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *