ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाय बनाते समत गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, युवती घायल

शहर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित साई कृपा कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक फ्लैट में जोरदार धमाके की आवाज आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। दरअसल, यहां रहने वाली एक युवती ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस का स्वीच चालू किया, तभी गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। धमाका इतना तेज था कि घर का सामान टूट गया, यहां तक कि दरवाजे भी उखड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

खजराना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय साक्षी मिश्रा यहां सांई कृपा कॉलोनी के एक फ्लैट में किराए से रहती है। वह इंदौर में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। साक्षी गुरुवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में पहुंची और उसने जैसे ही गैस चालू किया, तभी अचानक धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि वह कमरे के दरवाजों को तोड़कर बाहर चला गया। इससे पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त हो गया। लोग आवाज सुनकर साक्षी की कमरे की तरफ पहुंचे, तो वह घायल पड़ी थी। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और साक्षी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर मामले को जांच में लिया है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

क्षेत्र के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटनाक्रम में गैस के रिसाव से हादसा होना समझ आया है। घायल युवती को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, साक्षी का हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। उसके हाथ और पैरों में हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *