ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्वीन ऑफ वर्ल्ड इंडिया में टॉप तीन में रही बांगर की बेटी शिवानी

गत 14 से 19 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित हुई क्वीन ऑफ वल्र्ड इंडिया में बांगर की बेटी शिवानी राणा टॉप तीन में स्थान प्राप्त करते हुए तीसरे स्थान पर रही। मोहनगढ़ छापड़ा के डा. नफे सिंह खटकड़ की इकलौती बेटी जो शादी के बाद आस्ट्रेलिया रह रही है वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारत आई है।

क्वीन ऑफ वल्र्ड इंडिया में तीसरा स्थान प्राप्त करके शिवानी राणा ने बांगर क्षेत्र का साथ-साथ प्रदेश, भारत देश का नाम रोशन करने का काम किया है। शिवानी राणा ने बताया कि दिल्ली के तारकटोरा स्टेडियम में ये प्रतियोगिता आयोजित हुई। इससे पहले जयपुर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले के लिए प्रतिभागियों को चुना गया। पांच दिनों तक ये प्रतियोगिता जयपुर में हुई। यूके, आस्टे्रलिया, दुबई के अलावा भारत देश के विभिन्न जगहों से प्रतिभागी शामिल हुए। 65 प्रतिभागियों फाइनल मुकाबले में शामिल हुए।

तीसरा स्थान प्रतियोगिता में उसे मिला। फिल्मी अभिनेत्री नेहा धूपिया, भूमि पंडेर द्वारा ताज पहना कर सम्मानित किया। राणा ने बताया कि वो खुद के लिए अपने बूते पर कुछ करना चाहती है। इसलिए एक ऐसा मंच चाहिए था जो नारी शक्ति को पहचान दे। क्वीन ऑफ वल्र्ड इंडिया में हिस्सा लेने के लिए काफी महीने तैयारी की। परिवार के सदस्यों ने पूरा सहयोग किया। भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा ले टॉप पर आने का हर संभव प्रयास करेंगी। डॉ. नफे सिंह खटकड़, पूनम खटकड़ ने कहा कि बेटी पर गर्व है। क्वीन ऑफ वल्र्ड इंडिया प्रतियोगिता को लेकर वो आस्ट्रेलिया से आई। यहां पर तीसरा स्थान प्राप्त कर बांगर का नाम रोशन करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *