ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्कूली बच्चों-बच्चियों से की अश्लील हरकतें, आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 20 जुलाई। रोहड़ू उपमंडल में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों-बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध पोक्सो एक्ट व छेड़छाड़ की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

दरअसल शिमला शहर स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन को स्कूली बच्चों के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जिस पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पड़ताल करने के लिए स्कूल पहुंची। बच्चों के साथ काउंसलिंग के बाद टीम को चला कि अंशुल नामक शख़्स ने सात बच्चों के साथ छेड़छाड़ की है। इनमें पांच नाबालिग लड़कियां और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं। चाइल्ड हेल्प लाइन शिमला के परियोजना समन्वयक राम चंद की शिकायत पर रोहड़ू पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपित के विरुद्ध रोहड़ू थाने में बीएनएस की धारा 75 (2) व पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज़ कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *