ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जांजगीर: स्वच्छता की अलख जगाने पीथमपुर में चला स्वच्छता कार्यक्रम

कोरबा/ जांजगीर चांपा 20 जुलाई । कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में शनिवार काे ग्राम पंचायत पीथमपुर में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई अभियान चलाया गया।

पीथमपुर में जिला पंचायत सीईओ रावटे ने सावन के पूर्व बाबा कलेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण, सामुदायिक शौचालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ़ सफ़ाई श्रमदान गांव के लोगों व समूह के साथ किया गया। गांव के कुओं में बिलीचिंग पाउडर डाला गया, साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उप संचालक अभिमन्यु साहू, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनिल कुमार, सरपंच रोहणी साहू , सचिव भावना कश्यप सहित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *