ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रांची, 29 जून । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मनीष कुमार है , वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।

रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ पोस्ट हटिया और फ्लाइंग टीम ने जांच के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध तरीके से एक लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ बैठा देखा । ट्रॉली बैग की जांच करने पर 15 शराब की बोतल बरामद किया गया । इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि शराब को वह रांची से खरीदा था और अपने निजी लाभ के लिए अधिक पैसे कमाने के लिए बेचने के लिए ट्रेन संख्या 18623 एक्सप्रेस से पटना (बिहार) जा रहा था। इसी क्रम में वह पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *