ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शातिर महिला ठग ने आदिवासी महिलाओ के नाम पर 1 करोड़ 72 लाख 55 हजार का निकाला लोन

मुंबई,29 जून  पालघर जिले के मनोर इलाके में रहने वाली एक शातिर बंटी बबली की जोड़ी 105 आदिवासी महिलाओं के साथ करोड़ों की ठगी कर फरार हो गई है। रोजगार दिलाने के नाम पर आरोपी महिला ने 105 आदिवासी महिलाओं के नाम पर 1 करोड़ 72 लाख 55 हजार का लोन लिया और चंपत हो गई। जब लोन की किश्त बैंक को नही मिली और वह वसूली के लिए इन महिलाओ तक पहुंची तब उन्हे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी महिला का नाम सुमैया यासर पटेल है और वह फरार है। अब पीड़ित आदिवासी महिलाओं के सामने लाखों रुपये का कर्ज कैसे चुकाएं यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुमैया पटेल नामक शातिर महिला ने आदिवासी महिलाओं की अज्ञानता का फायदा उठाया और वाडा, मनोर, विक्रमगढ़ और पालघर जिले की कई निजी बैंकों और क्रेडिट संस्थानों से उनके नाम पर ऋण लिया।

इसे भी पढ़े :-जनता के टैक्स से आ रहा वेतन, जानमाल की रक्षा करना कर्तव्य

सुमैया पटेल ने मनोर क्षेत्र की 105 महिलाओं के नाम पर निजी बैंकों और क्रेडिट संस्थानों से महिलाओं को ये झांसा देकर ऋण लिया कि वह इन पैसों से उन्हें रोजगार दिलाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

लोन लेने के लिए गरीब आदिवासी महिलाओं के दस्तावेज और फोटो अलग-अलग बैंकों में जमा कराए गए हैं। इस पर महिलाओं के हस्ताक्षर व अंगूठे लेकर इन आदिवासी महिलाओं के ग्रुप बनाकर प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये देकर एक महिला के नाम पर तीन-चार या कई बार ऋण निकाला गया है। लेकिन इन ऋणों की अदायगी न होने पर संबंधित बैंक अधिकारी महिलाओं के घरों पर हंगामा कर रहे हैं, जिससे महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *