ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नेपाल में भी दिखा रेमल चक्रवात का असर

रेमल चक्रवात का असर नेपाल के पूर्वी हिस्से में भी दिखा है। नेपाल के कोशी प्रदेश में मोरंग, सुनसरी और झापा में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रेमल चक्रवात का असर सोमवार सुबह तक पश्चिम बंगाल से जुड़े जिलों में तेज आंधी के साथ लगातार बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख गोविन्द झा ने कहा है कि धीरे-धीरे रेमल चक्रवात का असर देश के बाकी हिस्सों में भी दिखेगा। कोशी प्रदेश के साथ ही बागमती और मधेश प्रदेश में भी दोपहर बाद भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि मंगलवार तक रेमल चक्रवात का प्रभाव रहेगा। विभाग ने विशेष बुलेटिन में बागमती और कोशी सहित अन्य नदियों के तट पर रहने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *