ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रामनवमी को लेकर रांची पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रांची पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से रामनवमी को लेकर मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया, जो अल्बर्ट एक्का चौक से डेली मार्केट, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड तक गया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

रांची पुलिस ने रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। त्योहार में कोई गड़बड़ी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर चार आईपीएस, 10 डीएसपी, 300 दरोगा, 30 इंस्पेक्टर सहित तीन हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।

इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गयी है। रांची पुलिस ने लोगों से शातिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। अगर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो उसपर कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर साइबर सेल नजर रख रही है। साथ ही सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *