ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट जून तक पूरा करें : अबिनाश मिश्रा

नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु अधिकारियों व कार्य एजेंसियों की बैठक ली। बैठक में मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि नियमित मॉनिटरिंग कर जून से पहले सभी प्रोजेक्ट पूरे करे। मिश्रा ने अंडरग्राउंड केबलिंग , शास्त्री बाजार, मटन मार्केट, महाराजबंध, नरैया व खो-खो तालाब में निर्माणाधीन एसटीपी, शहर में समुचित स्ट्रीट लाइट सहित अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर समय सीमा पर निर्माण पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में सभी कार्यों को पूरा करने के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और आम नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित करें। इस दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक (ईएंडटी) पीके पंचायती, उप-महाप्रबंधक (वित्त) अमित शर्मा, उप-प्रबंधक संजय अग्रवाल, अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर शुभम तिवारी, नेहा पटेल, योगेंद्र साहू सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *