ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिव परिवार की झांकी, बैंगलुरु के फूलों से सजा बाबा महाकाल का सेहरा होगा आकर्षण का केन्द्र

श्री वीरभद्र ध्वज चल समारोह समिति द्वारा राम नवमी के पावन पर्व पर महाकाल मंदिर से ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। इसमें शिव परिवार की झांकी और बेंगलुरु के फूलों से सुसज्जित बाबा महाकाल का सेहरा आकर्षण का केंद्र होगा।

समिति के ऋषभ बाबू यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी राम नवमी के पावन पर्व पर बुधवार शाम 6 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह प्रारंभ होगा, जो गुदरी, कहारवाडी, रामानुजकोट, क्षिप्रातट, दानीगेट, ढाबारोड, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होकर पुनः महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगा। चल समारोह में इस बार आकर्षण का केन्द्र शिव परिवार की झांकी व बैंगलुरु के फूलों से सुसज्जित बाबा महाकाल का सेहरा दर्शन होगें। साथ ही महाकाल अखाडा भी ध्वज चल समारोह में सम्मिलित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *