ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने राम नवमी की प्रदेश वासियों को बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी को प्रदेश वासियों और प्रभु श्री राम भक्तों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस ‘श्री राम नवमी’ की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है। जय-जय श्री राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *