ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में रामगंगा नदी का जलस्तर 189.70 मीटर पहुंचा

रामगंगा और गागन नदी का जलस्तर दो दिनों से बढ़ने लगा है। कांठ तहसील के कई किसानों के खेतों में पानी पहुंच गया है। रामगंगा नदी का जलस्तर 189.70 मीटर और गागन नदी का 189.45 मीटर रिकार्ड किया गया। जुलाई में बारिश की वजह से नदियां ऊफान पर थीं। रामगंगा पार के काफियाबाद गांव तक ढेला नदी का पानी पहुंच गया था।

पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कालागढ़ बांध से गुरुवार को रामगंगा नदी में लगभग 90,000 क्यूसेक और शुक्रवार को खो बैराज से 55,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

शुक्रवार दोपहर में रामगंगा नदी का जलस्तर 189.71 मीटर और गागन नदी का जलस्तर 189.45 मीटर रहा। रामगंगा नदी में खतरे का निशान 190.60 मीटर पर और और गांगन नदी में 192 मीटर पर है।

बाढ़ खंड के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि कालागढ़ डैम और खो बैराज से पानी छोड़ने की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हैं। जो पानी शुक्रवार को छोड़ा गया है, वह शनिवार तक आ जाएगा। पानी आसपास के खेतों तक पहुंच गया है, लेकिन अभी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *