• September 19, 2026

यौन उत्पीड़न का आरोपित राजमिस्त्री बिजनी से गिरफ्तार

 यौन उत्पीड़न का आरोपित राजमिस्त्री बिजनी से गिरफ्तार

कोकराझार पुलिस ने आज यौन उत्पीड़न के एक आरोपित राजमिस्त्री साकू शेख को चिरांग जिले के बिजनी से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य आरोपित एम अली अभी तक फरार है।

ज्ञात हो कि दोनों राजमिस्त्री पर आरोप है कि काम देने का प्रलोभन देकर दो लड़कीयों को डिब्रूगढ़ ले जाकर जबरदस्ती यौन उत्पीड़न किया था। इस मामले में बीते कल दोनों लड़कीयों ने कोकराझार के बालाजान पुलिस थाने में दोनों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित दोनों राजमिस्त्री में से एक एम अली कोकराझार के तारंगुरी के बल्लापारा और साकू शेख मागुरमारी सेसापानी के रहनेवाले हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *