ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र जौनपुर में आज बिताएंगे ढाई घंटे

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र सपरिवार मंगलवार (आज) जौनपुर प्रवास पर आ रहे हैं। अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे तहसील मड़ियाहूं में ब्रह्मदेव मिश्रा के आवास जायेंगे।

राजस्थान के राज्यपाल दोपहर 1:30 बजे एयरपोर्ट वाराणसी पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा राज्यपाल का काफिला कड़ी सुरक्षा में जमालपुर होते हुए जौनपुर जनपद की तहसील मड़ियाहूं के लिए रवाना होगा। यहां पर वह दोपहर 2:10 पर ब्रह्मदेव मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे से अधिक समय यहां पर रहने के बाद राजस्थान के राज्यपाल सपरिवार शाम 4:45 बजे महादेव की नगरी काशी (वाराणसी) के लिए प्रस्थान करेंगे। वाराणसी पहुंचने पर वे सपरिवार संकट मोचन मंदिर दर्शन पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *