October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस में हुई धक्का—मुक्की

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में गुरुवार को डीएवी कॉलेज में छह सूत्रीय मांगों लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। धक्का मुक्की के दौरान एसीपी कोतवाली को भी गिरा दिया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह शांत करा दिया।

सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रंजीत कुमार ने बताया कि डीएवी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को कॉलेज के छात्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इंफ्राटक्चर तैयार करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन छात्रों को जब पता चला कि कॉलेज में अवकाश है, बस क्या था छात्र भड़क गए और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा करने लगे। हालांकि सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामले को शांत कराया।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने प्राचार्य की प्रतीकात्मक अर्थी निकलते हुए पुतला दहन का किया। छात्रों से हुई धक्का—मुक्की के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर भी गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.