October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लाइन सही करते समय शुरू हुई सप्लाई प्राइवेट लाइन कर्मी की हुई मौत

बिछला गांव निवासी एक प्राइवेट लाइन कर्मी शुक्रवार की देर रात को विद्युत खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम छीटनपुरवा निवासी सुरेश प्राइवेट लाइन कर्मी था। क्षेत्र के बिछिला गांव में बिजली के खंभे से उपभोक्ता का कनेक्शन कट गया था। जिस पर सभी ने प्राइवेट लाइन कर्मी को तार जोड़ने के लिए बुलाया । रात में नौ बजे के आसपास सुरेश बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने लगा। तभी उप केंद्र से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। बिजली आपूर्ति शुरू होने से युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि युवक की बिजली से उतरे हाईटेंशन लाइन की करंट की चपेट में आ गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.