ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री सिलक्यारा रेस्क्यू को लेकर चिंतित, मुख्यमंत्री को चौथी बार किया फोन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह चौथी बार मुख्यमंत्री को फोन कर वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री से बातचीत की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के मुताबिक प्रधानमंत्री आज पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों के राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आरपार किया गया। इसके माध्यम से भोजन और अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुंचाए जाने की जानकारी दी। श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत की भी जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *