ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस एनकाउंटर में घायल मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया हेकमत अली

मोस्ट वांटेड ड्रग्स माफिया हेकमत अली पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस ने आज बताया कि काफी समय से पीछा कर रहे ड्रग्स माफिया हेकमत अली को गुप्त सूचना के आधार पर जिले के सामागुड़ी इलाके से बीते कल गिरफ्तार किया गया था। रात्रि के समय पुलिस उसे साथ लेकर उसके द्वारा बताए गए ठिकाने पर ड्रग्स बरामद करने पहुंची।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे ड्रग्स माफिया हेकमत पर पुलिस ने गोली चला दी। पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी, जिस कारण वह भाग नहीं सका। पुलिस ने उसे पकड़कर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर पर इस पूरे इलाके में लंबे समय से ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *