ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी 19 अप्रैल को दमोह आयेंगे

लोकसभा निर्वाचन 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार सभाएं और रोड शो कर रहे हैं। दमोह संसदीय क्षेत्र 07 के मुख्यालय दमोह में 19 अप्रैल को संध्या 04 बजे नगर से सटे हुये ईमलाई ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

आयोजन स्थल पर सोमवार को भाजपा के लोकसभा प्रभारी प्रदेश चुनाव प्रभारी डा.महेन्द्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी,लोकसभा प्रभारी विनोद यादव,जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह,आयोजन प्रभारी अभिषेक दीपू भार्गव,रमन खत्री सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। सभा स्थल को लेकर कुछ परिवर्तन भी किये जाने की बात इस समय सामने आयी है जिसमें वास्तु जैसे विषय भी सामने आये हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से विशेष व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर ही 3 हेलीपेड बनाये जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सभा ऐतिहासिक हो, इसके लिये तैयारियां चल रही हैं। वहीं आयोजन प्रभारी अभिषेक दीपू भार्गव ने कहा कि बेहतर से बेहतर कार्यक्रम हो किसी प्रकार की कमी न रहे इसके लिये लगातार कार्य चल रहा है। क्षेत्र में होने जा रही प्रधानमंत्री मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *