ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रतापगढ़: राजा भैया ने भरी हुंकार, कहा- ‘शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है’

यूपी: प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज है | सभी पार्टियां निकाय चुनाव में अपना दमखम लगा रही है इसी बीच सबकी नजर एक बार फिर प्रतापगढ़ की कुंडा पर है | बता दें कि यहाँ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने निकाय चुनाव के लिए जनसत्ता दल से ऊषा सिंह मैदान में हैं | अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि शेर भूखा रह जाए, लेकिन कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता है |

बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभा कर ताकत झोंकी | सोमवार देर शाम बजरंग बहादुर इंटर कॉलेज में जनसत्ता दल की प्रत्याशी ऊषा सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में राजा भैया ने कहा कि कुंडा में किसी दल की हिम्मत नहीं हुई जनसभा करने की |

Uttarakhand: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, लैंड जिहाद पर आ सकता है प्रस्ताव

जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि शेर कभी शिकार करना छोड़ता नहीं है और दूसरी बात यह है कि शेर कभी कुत्ते का शिकार नहीं करता है | राजा भैया का यह निशाना विरोधियों पर था | जनसभा के दौरान राजा भैया ने अपने दल के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और कहा कि यह पार्टी आपकी है और जितवाना आपको है |

बता दें कि राजा भैया ने इस बार नगर निकाय चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारे हैं | कुंडा में ऊषा त्रिपाठी, डेरवा में कुंवर बहादुर पटेल, हीरागंज में निर्मला देवी जनसत्ता दल के सिंबल आरी पर चुनाव लड़ रहे हैं | 2019 में बनी जनसत्ता दल की पार्टी से मौजूदा समय में 2 विधायक और एक एमएलसी हैं | राजा भैया का जिला पंचायत की सीट पर भी कब्जा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *