ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP: निकाय चुनाव से लोकसभा में भाजपा की राह हुई आसान

यूपी: देश में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा ने पूर्वाभ्यास के रूप में लड़े गए नगरीय निकाय चुनाव में सभी 17 नगर निगम, सौ नगर पालिका परिषद और करीब दो सौ नगर पंचायतों में भगवा परचम फहराकर योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। सभी 17 नगर निगमों में जीत हासिल कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का संकल्प भी पूरा कर दिया। निकाय चुनाव में मिली जीत के जरिये अब भाजपा लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार कर 2024 की राह आसान कराने में जुटेगी।

बता दें कि भाजपा ने प्रदेश में योगी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा | निकाय चुनाव के लिए जारी संकल्प पत्र पर पार्टी के प्रमुख चेहरों के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी थे |

योगी सरकार और भाजपा ने कंधा से कंधा मिलाकर चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया। हालत यह रही कि नगर निगम महापौर पद पर सपा, बसपा और कांग्रेस सहित अन्य किसी दल का खाता तक नहीं खुला। नगर पालिका परिषद में भी सपा, बसपा का प्रदर्शन 2017 से भी खराब रहा। 110 नगर पंचायत बढ़ने के बावजूद नगर पंचायतों में भी विपक्षी दलों तुलनात्मक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

जानें कब है अपरा एकादशी, क्या है पूजा विधि…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *